Health tips: ये चीजें तरबूज खाने के तुरंत बाद न खाएं, आपकी सेहत बिगड़ सकती है
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में तरबूज की बहुतायत मिलती है। यह रसीला फल न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपको ठंडक और ताजगी का अहसास भी देता है। चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग, तरबूज का मीठा और रसदार स्वाद हर उम्र के लोगों को भाता है। यह फल स्वादिष्ट है और इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
तरबूज खाने के बाद कुछ खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए, जिसके बारे में बहुत से लोग अनजान हैं। आइए एक्सपर्ट से पता करें कि तरबूज खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए और क्यों?
लखनऊ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य और डीन प्रोफेसर माखनलाल ने कहा कि फलों को खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। फल खाने के बाद तुरंत पानी पीने से एसिडिटी हो सकती है। फल खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।
Health tips: ये चीजें तरबूज खाने के तुरंत बाद न खाएं, आपकी सेहत बिगड़ सकती है
पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव अधिक ठंडा तरबूज खाने से पाचन शक्ति प्रभावित हो सकती है। जब तरबूज को अत्यधिक ठंडा करके खाया जाता है, तो यह पेट में दर्द और पाचन संबंधी अन्य परेशानियों का कारण बन सकता है। तरबूज खाने के बाद दूध पीना भी खतरनाक हो सकता है। क्योंकि तरबूज में विटामिन-सी और दूध में प्रोटीन का मिश्रण पेट फूल सकता है।
तरबूज खाने के बाद प्रोटीन से भरपूर भोजन न करें। जैसे दाल, दही, नट्स। तरबूज इनके साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन में परेशानी हो सकती है। इसी तरह, तरबूज के साथ अंडे या अन्य ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से सूजन और कब्ज हो सकता है। तला हुआ खाना वैसे भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन तरबूज खाने के तुरंत बाद दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है
